पंथ विरोधी बेइमानों को मुँह की खानी पड़ी: सिरसा, कालका
नई दिल्ली, 21 नवंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में वार्ड नंबर 46 प्रीत विहार के मतों की पुनर्गणना के अदालत द्वारा दिये आदेश के बाद अकाली दल के उम्मीदवार भुपिंदर सिंह भुल्लर ने पुनः जीत दर्ज की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव स. हरमीत सिंह कालका ने बताया कि अदालत ने इस वार्ड के मतों की पुनः गिनती के आदेश दिये थे और दोबारा हुई गिनती में हमारे उम्मीदवार स. भुपिंदर सिंह भुल्लर विजयी रहे हैं। भुपिंदर सिंह भुल्लर पहले भी जीते थे पर विरोधी दलों ने जानबूझ कर दुष्प्रचार किया और अदालत के सहारे जीतने का प्रयास किया पर गुरबाणी में अंकित है कि अंत में जीत सच्चाई की होनी है और वही हुआ है।
स. सिरसा ने कहा कि यह जीत दिल्ली की संगत की जीत है। दिल्ली की संगत ने अकाली दल को बहुत बड़ा फतवा दिया पर हमारे विरोधियों द्वारा अदालतों के माध्यम से हमें हराने का प्रयास किया जा रहा है हालांकि अकाली दल को 30 सीटें मिली हैं।
उन्होंने कहा कि देश व दुनिया के सिख स्वयं महसूस कर रहे हैं कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी कृपा कर रहे हैं और अदालत में पंथ विरोधी बेइमान विरोधियों को हार का मुँह देखना पड़ रहा है। वह संगत के आभारी हैं। उन्होंने विरोधियों को सलाह देते हुए कहा कि गुरु साहिब की रज़ा में रहना सीखें तथा संगत के फैसले का आदर करें। विरोधी जितना चाहे मर्ज़ी अदालत का सहारा लें पर जब तक गुरु साहिब की कृपा हम पर है विरोधी कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
पुर्नगणना में विजयी रहने के बाद स. भुपिंदर सिंह भुल्लर ने स. सिरसा, स. कालका तथा अन्य साथियों के साथ गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का धन्यवाद किया।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
Home
ACTING
BUSINESS
CINEMA
DELHI NCR
DHARM
ENTERTAINMENT
FASHION
FEATURED
FEMALE MODEL
GADGETS
KIDS MODELS
PORTFOLIO
YOUTH SPECIAL
अदालत द्वारा करवाई गई मतों की पुनर्गणना में फिर से जीते भुपिंदर सिंह भुल्लर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

Post A Comment:
0 comments: